मंझनपुर: कौशाम्बी लोकसभा सुरक्षित सीट के लिए पांचवे चरण का मतदान हुआ शुरू, सुबह से बूथों पर मतदाताओं की उमड़ी भीड़
कौशाम्बी लोकसभा सुरक्षित सीट के लिए पांचवे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। सिराथू, चायल, मंझनपुर एवं प्रतापगढ़ की कुंडा व बाबागंज विधानसभा में मतदान शुरू हो गया है। सुबह से बुथों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ी हुई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बीजेपी, सपा एवं बसपा समेत कुल 10 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में ताल ठोक रखी है।