मंझनपुर: मतदान की पूर्व संध्या पर भ्रमणशील हुई महिला थाना की पुलिस मंझनपुर में सड़कों पर महिलाओं को रोक कर किया जागरूक
रविवार शाम मंझनपुर कस्बे में महिला पुलिस फोर्स द्वारा सड़क पर पैदल भ्रमण किया गया है।भ्रमण के दौरान रास्ते में मिलने वाली महिलाओं को महिला थाना की पुलिस ने रोककर मतदान के लिए जागरूक किया है।महिला पुलिस फोर्स ने महिलाओं को सोमवार को निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करने की नसीहतें दी है। महिला थाना की थाना अध्यक्ष समेत थाने की महिला कांस्टेबल भी मौजूद रही हैं।