मंझनपुर: दोआबा मे अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने संभाली मतदान केंद्रों की सुरक्षा गांव से लेकर सरहद तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने रविवार को मतदान केंद्रों की सुरक्षा की कमान संभाल ली है। इसके अलावा गांव से लेकर सरहद तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर दोआबा के मतदेय स्थलों को नौ जोन व 89 सेक्टर में बांट दिया गया है। अराजकतत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है। मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इससे पहले पुलिस चौकन्नी है।