जबलपुर: हनुमान ताल थाने के पुलिसकर्मी साइबर ठगी के शिकार, खाते से ₹4 लाख 98 हजार निकले, विजयनगर में मामला दर्ज
एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि जबलपुर के हनुमानताल थाने में पदस्थ एक सहायक उप-निरीक्षक (ASI) को उनके एक परिचित के नाम से व्हाट्सएप पर एक डिजिटल 'वेडिंग कार्ड' मिला। यह कार्ड दिखने में तो आम निमंत्रण की तरह था, लेकिन असल में यह एक खतरनाक APK फाइल थी। जैसे ही एएसआई ने शादी का कार्ड देखने के लिए उस फाइल पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन अचानक हैंग हो गया और उ