सुपौल: बाल श्रम उन्मूलन को लेकर जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 22 बाल श्रमिक मुक्त कराए गए
Supaul, Supaul | May 26, 2026 सुपौल समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जिलास्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान श्रम अधीक्षक, सुपौल द्वारा बाल श्रम निषेध (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 की विस्तृत जानकारी दी गई।