मथुरा: जिस घर आनी थी दुल्हन की डोली, वहां से उठेगी ताऊ की अर्थी
जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, जहाँ भतीजे की शादी की खुशियाँ मनाई जा रही थीं, वहां अब सिर्फ चीखें और सिसकियां सुनाई दे रही हैं। मथुरा के थाना फरह क्षेत्र में एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है जिसने शादी वाले घर को श्मशान की शांति में बदल दिया। भतीजे की बारात में शामिल होने जा रहे ताऊ रामजीत की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।