डिंडौरी: डैम घाट डिंडौरी में सोमवती अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में लगाई आस्था की डुबकी, किया विशेष पूजा पाठ
डिंडौरी के डैम घाट में सोमवती अमावस्या के चलते श्रद्धालुओं ने मां नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाते हुए विधि विधान से पूजा पाठ कर दान कर पुण्य लाभ उठाया। गौरतलब है कि ज्येठ पुरुषोत्तम मास अमावस्या और सोमवार का दुर्लभ संयोग सोमवती अमावस्या को विशेष बना रहा है जिसके चलते सोमवार दोपहर 3:00 बजे विशेष पूजा पाठ को लेकर मंदिर और घाट पर भारी भीड लगी रही ।