कोल: बिलाट रामनगर में पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 5 दिन बाद पेड़ से लटका मिला शव
Koil, Aligarh | Nov 8, 2025 बिलाट रामनगर में पत्नी से झगडे के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय सोनू की शादी ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी में कभी-कभी झगड़ा हो जाया करते थे। सोमवार को सोनू और उसकी पत्नी के बीच आपसी झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद सोनू घर से निकल गया और फिर वापस नहीं लौटा। शनिवार को का शव नीम के पेड़ से लटका देखा।