हनुमानगढ़: जंक्शन के राजीव चौक के पास कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में सड़क निर्माण में गड़बड़ी पर चक्काजाम
जंक्शन क्षेत्र में राजीव चौक से बस स्टैंड रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर शनिवार को विवाद की स्थिति बन गई। सड़क निर्माण में लेवल की गड़बड़ी और अनियमितताओं से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीष मक्कासर के नेतृत्व में राजीव चौक के पास चक्काजाम कर दिया। अचानक हुए इस प्रदर्शन से कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा।