किस्को: देवनद-दामोदर महोत्सव 2026: आस्था और संस्कृति का संगम, राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने चुल्हापानी उद्गम स्थल पर की पूजा
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड अंतर्गत सलगी एवं किस्को के कटात सलैया सीमावर्ती क्षेत्र स्थित सलगी चुल्हापानी में आयोजित देवनद-दामोदर महोत्सव 2026 सोमवार को दोपहर 2 बजे आस्था, संस्कृति और परंपरा का भव्य केंद्र बन गया। कार्यक्रम में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर पश्चिम के विधा