गुना नगर: शीतला माता मंदिर निचला बाजार में आंखों में मिर्ची झोंक कर ₹17 लाख की लूट, आईजी ने 6 टीमों का गठन कर ₹30000 इनाम घोषित
गुना कोतवाली थाना के निचला बाजार शीतला माता मंदिर के पास कुंभराज के धनिया व्यापारी के कर्मचारी वासुदेव शर्मा से तीन बाइक सवार बदमाशों ने 8 जुलाई सुबह ₹17 लाख रखा बैग लूट कर ले गए। कोतवाली पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। आईजी अरविंद सक्सेना ने कहा, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 6 टीमों का गठन किया है। ₹30000 का इनाम घोषित किया है, जल्द पकड़े जाएगे।