औरैया: सदर तहसील में राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल 22वें दिन भी जारी, भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने किया समर्थन
अपनी मांगों को लेकर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल और क्रमिक अनशन सोमवार को 22वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को उस समय और बल मिला जब भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव रवींद्र सिंह तोमर किसानों और पदाधिकारियों के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। भाकियू (भानू) के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि अधिवक्