साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने किए माता श्री नैना देवी के दर्शन
शांतिपूर्ण संपन्न हुए शारदीय नवरात्र
हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में शारदीय नवरात्र हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ धूमधाम से संपन्न हो गए। नवरात्रों के दौरान लगभग साढ़े तीन लाख श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में शीश नवाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्र मेले के दौरान मंदिर न्यास, पुलिस, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद की व्यवस्थाएं बेहतर रहीं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम धर्मपाल चौधरी की अगुवाई में मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान कानून व्यवस्था सुचारु रही और कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।
मंदिर अधिकारी चतर सिंह रानौत और अकाउंट ऑफिसर मनीष भी लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। वहीं, मंदिर न्यास की ओर से आयोजित भजन संध्याओं में श्रद्धालुओं ने माता रानी का खूब गुणगान किया।
स्वारघाट से सूरज चंदेल की रिपोर्ट
#NainaDevi #NainaDeviTemple #श्रीनैनादेवी #नवरात्र #Navratri #HimachalNews #BilaspurNews #Swaghat #HimachalPradesh #RozanaHimachal