गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे गोरखनाथ मंदिर, मंदिर में करेंगे रात्रि विश्राम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। कल भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर सदर लोकसभा व बांसगांव लोकसभा के प्रत्याशी के पर्चा दाखिला में शामिल होंगे साथ ही दिग्विजय नाथ पार्क में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री आज रात्रि विश्राम गोरखनाथ मंदिर में ही करेंगे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।