रामपुर: सावन के पहले सोमवार पर रामपुर के शिव मंदिरों में गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
Rampur, Rampur | Aug 3, 2026 सावन माह के पहले सोमवार को रामपुर के पंजाबनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 4 बजे से ही मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों से गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध व फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा