करपी: रामकिशुन बीघा गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 5 घंटे की मशक्कत के बाद नीचे उतरी
Karpi, Arwal | Apr 24, 2026 रामकिशुन बीघा गांव में शुक्रवार को मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार को शाम 4:00 बजे नीचे उतरी। पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल के द्वारा मोबाइल से लंबी वार्ता के बाद जब युवती की मांग पुरी करने का भरोसा दिलाया गया इसके बाद वह नीचे उतरी।