ADG जोन प्रयागराज मंगलवार दोपहर 12:15 बजे प्रतापगढ़ के पुलिस लाइन पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपराध समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए ।