बेरमो: दामोदर फ्यूल सर्विस स्टेशन पर पेट्रोल चोरों का आतंक, नोजलमैन को चूना लगाकर भागे शातिर लड़के
Bermo, Bokaro | Apr 15, 2026 बेरमो के जारंगडीह स्टेशन के समीप मेन रोड स्थित दामोदर फ्यूल सर्विस स्टेशन इन दिनों पेट्रोल चोरी करने वाले दो शातिर लड़कों के निशाने पर है।बुधवार समय लगभग साढ़े छह बजे बताया गया कि हालिया घटना में गाड़ी संख्या JH09BM-9695 पर सवार दो लड़कों द्वारा पेट्रोल भरवाकर भागने का मामला सामने आया है। रिकॉर्ड के अनुसार, यह वाहन लक्ष्मी देवी के नाम पर पंजीकृत है।