सहारनपुर: विवाहिता की शिकायत पर पति समेत चार पर महिला थाने में केस दर्ज, मारपीट, धमकी और प्रताड़ना के आरोप
सहारनपुर के महिला थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर उसके पति समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सोनिया सैनी ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पति जबर सिंह लंबे समय से उसके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करता है।