भोगनीपुर: हरदुआ ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
औरैया के मुजम्मनपुर के सूरज ने बताया कि वह पुखरायां के एक होटल में काम करता है। गुरुवार रात करीब 9 बजे साथी भोगनीपुर के जरैलापुर के सेलू सचान के साथ बाइक से बाजार जा रहा था। रास्ते में हरदुआ ओवरब्रिज के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी पुखरायां में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।