जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। तिलसिवा ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए टीम ने एक लग्जरी कार से 608 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट और कैप्सूल बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक साहू, निवासी गोविंदपुर, जिला सूरजपुर के रूप में हुई है, जो वर्तमान में विश्रामपुर तहसील में चपरासी के पद पर पदस्थ ।