मेहदावल थाने में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक में ताजिया की ऊंचाई 12 फुट से अधिक न रखने और हथियारों के प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध का फैसला लिया गया। नए जुलूस या परंपराओं को मनाने की इजाजत नहीं होगी। पुलिस ने अफवाह फैलाने से बचने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना देने की अपील की है।