समस्तीपुर: खानपुर प्रखंड के हरिहरपुर खेरी पंचायत में आज परशुराम जयंती मनाई गई
समस्तीपुर में खानपुर प्रखंड अंतर्गत हरिहरपुर खेरी पंचायत में आज परशुराम जयंती के अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने भगवान परशुराम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंदिर निर्माण स्थल पर विधिवत ध्वजारोहण कर कार्य का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को बढ़ावा मिलेगा