पीलीभीत: घुघचिहाई थाना क्षेत्र में किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, जय हिन्द पर दर्ज हुआ मुकदमा
घुघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 19 अप्रैल को पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गई थी, लेकिन देर रात तक वापस घर नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। आरोप है कि मटैना कॉलोनी निवासी जय हिंद पुत्र देवनारायण उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।