हजीरा दरगाह के उर्स में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, स्वास्थ्य शिविर, लंगर और नातिया मुकाबले ने बांधा समां
कोटा सब्जी मंडी स्थित हजीरा दरगाह हजरत हिदायत अली शाह उर्फ ईदु शाह बाबा के तीन दिवसीय उर्स का आयोजन अकीदत और उत्साह के साथ जारी है। उर्स के दूसरे दिन 6 अगस्त को दरगाह परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लाभ लिया।
देर शाम दरगाह परिसर में लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों अकीदतमंदों ने शिरकत कर तबर्रुक खाया । वहीं इशा की नमाज़ के बाद मदरसे के बच्चों के बीच नातिया मुकाबले का आयोजन हुआ। बच्चों ने खूबसूरत अंदाज़ में नात-ए-पाक पेश कर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में रूहानी माहौल और अकीदतमंदों की भारी मौजूदगी देखने को मिली।
Ladpura, Kota | Aug 6, 2026