अनूपपुर: चंदास नदी में सफाई के दौरान फंसी जेसीबी, 24 घंटे बाद निकाली गई बाहर
अनूपपुर की चंदास नदी में सफाई कार्य के दौरान नगर पालिका की एक जेसीबी दलदल में फंस गई थी। बताया गया कि मशीन करीब 24 घंटे तक नदी में फंसी रही। नगर पालिका की टीम द्वारा लगातार प्रयास के बाद सुबह लगभग 10:30 बजे जेसीबी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के दौरान सफाई कार्य प्रभावित रहा, हालांकि मशीन निकालने के बाद कार्य फिर से शुरू कर दिया गया।