छतरपुर नगर: आजाद चौक पर वाहन हटाने को लेकर विवाद, गोल्डन बस के कंडक्टर से मारपीट; आरोपी पर केस दर्ज
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आजाद चौक पर 11 जुलाई की रात करीब 10 बजे वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद में गोल्डन बस के कंडक्टर ब्रजकिशोर चंदपुरिया (45) निवासी सोरा, थाना ओरछा रोड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुर्गेश साहू ने कंडक्टर के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू