पीलीबंगा: पीलीबंगा अनाज मंडी मजदूर यूनियन का आठवां सम्मेलन संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन किया गया
पीलीबंगा की अनाज मंडी में अनाज मंडी मजदूर यूनियन सीटू शाखा का आठवां सम्मेलन आज रविवार को सम्पन्न हुआ ।सम्मेलन में मजदूरों के अधिकार, श्रम कानूनों में बदलाव और संगठन को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कामरेड रामेश्वर वर्मा आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।