माधौगढ़: मानपुरा गांव में लोग गंदगी में रहने को मजबूर, अपने हाथों से सफाई करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के मानपुरा गांव के निवासी बाशिंदे गंदगी में रहने को मजबूर है,नालियों में गंदगी होने की वजह से नालियों का पानी रास्ते में भर गया है,जिससे लोग परेशान हो रहे है और गंदगी साफ करने का वीडियो दिन शुक्रवार समय 7 बजे सोशल मीडिया पर वायरल किया है,सफाई कर्मी नहीं आता जिससे बीमारियों और मच्छर गंदगी में पल रहे है,जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।