कोलायत: कोलायत के नयागांव में बाईसा-भुवासा स्नेह मिलन समारोह, कुलदेवी व देवदर्शन यात्रा के साथ सामाजिक एकता का दिया संदेश
कोलायत के नयागांव में बाईसा-भुवासा स्नेह मिलन समारोह उत्साह, आस्था और पारिवारिक सौहार्द के माहौल में आयोजित किया गया। दो दिवसीय आयोजन में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर आपसी प्रेम, संस्कार और एकजुटता की मिसाल पेश की।समारोह के पहले दिन बाहर से पहुंचे बाईसा-भुवासा का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत-सत्कार किया गया।