मंझनपुर: मंझनपुर परिवार न्यायालय के बाहर बवाल, मुकदमे की पैरवी करने आई महिला को पति और ससुर ने पीटा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कौशाम्बी के मंझनपुर ब्लॉक परिसर स्थित परिवार न्यायालय के बाहर शुक्रवार को लगभग 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुकदमे की पैरवी करने आई एक महिला के साथ कथित तौर पर उसके पति और ससुर ने मारपीट कर दी। घटना के बाद न्यायालय परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भीड़ जुट गई।