रघुराजनगर नगरी: लगातार गंदे पानी की शिकायतों पर महापौर का सख्त रुख, PHE प्लांट पहुंचकर अधिकारियों को दी दो दिन की चेतावनी
सतना शहर में पिछले तीन दिनों से लगातार गंदे एवं दूषित पेयजल की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए महापौर योगेश कुमार ताम्रकार ने सोमवार को PHE प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल शोधन संयंत्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित विभाग के अधिकारियो को दो दिवस मे व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।