होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम में 23.9 मिमी बारिश हुई दर्ज मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में जताई बारिश की संभावना
रविवार को तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई। लगभग एक घंटे तक लगातार बारिश का दौर जारी रहने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार नर्मदापुरम में अब तक 23.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। विभाग ने आगामी 24 घंटे में क्षेत्र में तेज हवा, आंधी और बारिश की संभावना जताई है। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।