चांदपुर: नूरपुर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर कार सवार ने ₹2900 का तेल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए निकला
नूरपुर में ताजपुर स्योहारा रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर एक कार सवार आया और 2900 रुपए का तेल डलवा कर तेज गति से वहां से बिना पेसे दिए निकल गया।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।रविवार की दोपहर 12:00 बजे इसका वीडियो सामने आया। कार सवार को रोकने के लिए पेट्रोल पंप कर्मियों ने उसके पीछे दौड़ लगाई लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लग सका।