दरभंगा: महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के तत्वावधान में शुक्रवार को सदर प्रखण्ड अन्तर्गत कबीरचक स्थित एक निजी कोचिंग संस्थान में बाल विवाह रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता प्राप्त की। यह जानकारी शुक्रवार की शाम 5.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।