जगदलपुर: बस्तर जिला भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम ने दंतेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर बस्तर की खुशहाली के लिए की कामना
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी टीम ने मांई दंतेश्वरी मंदिर में पहुंचकर शीश नवाया, पूजा अर्चना की और आशीर्वाद पाया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष माहेश्वरी ठाकुर ने कहा कि बस्तर सहित क्षेत्र की खुशहाली के लिए मांईजी से कामना की है। भाजपा महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी,पदाधिकारी और कार्यकर्ता समवेत भाव से संगठन को मजबूत बन