जसवंतनगर: जसवंत नगर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को बस स्टैंड चौराहे से किया गिरफ्तार, भेजा कोर्ट
जसवंत नगर पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी धर्मेंद्र को नगर के बस स्टैंड चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओ के एक्ट में मुकदमा दर्ज था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।