बरहट: लक्ष्मीपुर में परिवहन मंत्री दामोदर रावत का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने जेसीबी के जरिए किया फूलों की वर्षा
Barhat, Jamui | May 22, 2026 बिहार सरकार के परिवहन मंत्री दामोदर रावत शुक्रवार को लक्ष्मीपुर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 6 बजे उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। समर्थकों ने “दामोदर रावत जिंदाबाद” के नारे लगाए और जेसीबी मशीन के जरिए उन पर फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया।