बरेली: बरेली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Baraily, Raisen | Mar 29, 2026 रायसेन जिले के बरेली में पुरानी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष रघुवंशी ने पुरानी दुश्मनी के चलते रविन्द्र रघुवंशी को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 11 बजे की है, जब रविन्द्र अपने घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर गोली चला दी।