मंझनपुर: अम्बावा पूरब में ईंट भट्ठा संचालक पर युवक की बेरहमी से पिटाई का आरोप, गंभीर हालत में भर्ती, एसपी से न्याय की गुहार लगाई
अम्बावा पूरब में ईंट भट्ठा संचालक पर युवक की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता गुजराती पत्नी बच्चालाल के अनुसार, उनके घर के पास एक ईंट भट्ठा संचालित है। जिसका मालिक दबंग और विवादित प्रवृत्ति का व्यक्ति है।