भवानीपुर: सात बीघा में मात्र 64 क्विंटल मक्का उत्पादन, किसानों ने दुकानदार पर गलत बीज देने का लगाया आरोप
भवानीपुर :- भवानीपुर नगर पंचायत के तेलियारी गांव के दो किसानों ने मक्का की फसल में अपेक्षित उत्पादन नहीं होने पर स्थानीय बीज विक्रेता पर गलत बीज उपलब्ध कराने का गंभीर आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि बेहतर पैदावार की उम्मीद में उन्होंने सात बीघा में मक्का की खेती की थी, लेकिन उत्पादन मात्र 64 क्विंटल होने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।