शामली: एसपी ने देर रात पुलिस बल के साथ शामली में पैदल गश्त की, संवेदनशील इलाकों का दौरा किया
Shamli, Shamli | Jun 26, 2026 गुरूवार की रात करीब 10 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने दल—बल के साथ शामली शहर में पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी ने मुख्य बाजारों, स्थानों, संवेदनशील क्षेत्रों और प्रमुख चौराहों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सर्तकता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और अवैध गतिविधियों पर नजर बनाने के निर्देश दिए।