खुरई: आवास कालोनी में किन्नर पर कटर से हमला, हंसी-मजाक से मना करने पर दो युवकों ने किया हमला, शहरी थाने में मामला दर्ज
Khurai, Sagar | Nov 24, 2024 खुरई की आवास कालोनी में रविवार की शाम 7 बजे दो युवको ने वहां रहने वाले नीलेश अहिरवार नाम के किन्नर से हंसी मजाक के साथ बदतमीजी की तो उसने मना किया जिस पर दोनों युवकों ने उस पर हमला कर दिया,एक ने पकड़ा दूसरे ने कटर से कई वार किए जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहरी थाना पुलिस ने नीतेश अहिरवार और महेंद्र पाल पर किया मामला दर्ज