मिर्ज़ापुर: विश्व कैंसर दिवस पर धन्वंतरि सभागार में कैंसर रोगियों के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने सावधानी बरतने की दी सलाह
विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को मंडलीय अस्पताल के धन्वंतरि सभागार में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. संजीव कुमार सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कैंसर रोगियों को बाहर के खाने पीने की सामग्री पर ध्यान देने की बात कही। साथ ही बताया कि अगर शरीर में कहीं भी गांठ हो जरूर जांच कराएं। जिससे समय रहते इलाज हो सके।