नगर निगम सदन की बैठक संपन्न, कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा वाराणसी। नगर निगम वाराणसी के सामान्य अधिवेशन (सदन) की बैठक सोमवार को मैदागिन स्थित टाउनहॉल में महापौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दोपहर 12 बजे शुरू हुई इस बैठक में शहर के विकास कार्यों, नागरिक जनसुविधाओं और विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई।