अनूपपुर: बंद खदानों की ज़मीन पर सियासत तेज़, आशियाने बचाने की कवायद, अध्यक्ष राम अवध सिंह ने कहा - “पसान को उजड़ने नहीं देंगे”
पसान। नगर पालिका अध्यक्ष राम अवध सिंह ने एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित बंद खदानों की भूमि को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि नगरवासियों के आशियाने सुरक्षित रखे जाएंगे और नगर को उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षों से बंद खदानों की भूमि राज्य सरकार को वापस दिलाने के प्रयास तेज हैं और इस संबंध में सरकार व कोल इंडिया से लगातार पत्राचार जारी है।