देवघर: साइबर थाना पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर क्राइम के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया
साइबर थाना की पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में छापेमारी कर साइबर क्राइम करने के आरोप में एक किशोर को हिरासत में लिया है जिससे पूछताछ करने पर उसके पास से मिला मोबाइल एवं सिम कार्ड की जांच करने पर साइबर क्राइम करने का सबूत मिला जिसके आधार पर सोमवार दोपहर 1:00 बजे न्यायाधीश के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया।