बुधवार शाम करीब पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर कांड्रा मुख्यमार्ग पर गम्हरिया के घोड़ा बाबा मंदिर क्ेपास स्थित एक कंपनी में रखे कचड़ों के ढेर में आग लग गयी. अगलगी के दौरान निकल रहे धुआं से कंपनी के बाहर लोग जुटने लगे. इस संबंध में घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि कचड़ों के ढेर में आग लगाने के दौरान अचानक आग विकराल रूप ले लिया, जिसे बुझा लिया गया.