बिरनी: सूरत में बिरनी के युवक का शव झूलता मिला, मां के आरोपों से गांव में सनसनी
Birni, Giridih | May 10, 2026 बिरनी प्रखंड के चोंगाखार पंचायत अंतर्गत ग्राम गुरहा निवासी एक युवक का शव गुजरात के सूरत शहर में संदिग्ध परिस्थिति में फांसी के फंदे से झूलता मिलने से पूरे गांव में मातम और सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पहचान गुरहा निवासी 26 वर्षीय सचिन प्रसाद वर्मा, पिता राजू महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सचिन मजदूरी