धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल के रुपौली अंचल कार्यालय में एक बड़े वित्तीय घोटाले का खुलासा हुआ है। अंचल कार्यालय के नाजिर शिशिर कुमार पर सीओ शिवानी सुरभि के फर्जी हस्ताक्षर कर सरकारी खाते से 24 लाख 27 हजार 840 रुपये की अवैध निकासी करने का गंभीर आरोप लगा है। मामले के सामने आते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।